RRB Technician Recruitment 2026: आज से रेलवे में RRB टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती 2026 के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- आज से टेक्नीशियन पदों पर आवेदन करना शुरू हो जाएगा।
- कुल मिलाकर 6557 पदों पर भर्ती होगी।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर कुल 6557 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: NAEL Recruitment 2026
पात्रता और आयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-I पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में विशेष छूट का लाभ मिलेगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की राहत दी जाएगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़े: CBSE Class 10 Second Board Result 2026
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या निर्धारित तकनीकी योग्यता होना भी आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी सभी योग्यता संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
आवेदन करने के लिए जरूरी डेट
| महत्वपूर्ण तिथियां | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 30 जून, 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 जुलाई, 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई, 2026 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) | 01 अगस्त से 10 अगस्त, 2026 |
Direct Apply Link: Click Here to Apply for RRB Technician Recruitment 2026
RRB Technician एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, कंप्यूटर और गणित पर 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने वाले को भी एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन मिलेगा।
कितनी सैलरी मिलेगी?
टेक्नीशियन ग्रेड-I के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
इस भर्ती अभियान में कुल 6557 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जो पद संबंधित विस्तृत विवरण से संबंधित होगा। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6234 पद हैं।
ये भी पढ़े: Gold Price Today Update: सोने में फिर लौटी चमक, 4,000 डॉलर के पार पहुंचा भाव, MCX पर भी दिखी मजबूत रिकवरी
